31 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाहिमाचल प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल

हिमाचल प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल

एक राउंड में 12 नवंबर को होगी वोटिंग,8 दिसंबर को आएगा परिणाम, 1184 वोटर्स की उम्र सौ साल से अधिक    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। यहां बारह नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को परिणाम आएगा। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने कहा पहाड़ी राज्य में एक राउंड में 12 नवंबर को मतदान होगा। गुजरात के लिए अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में होने वाली बर्फबारी की वजह से गुजरात पर हिमाचल प्रदेश को तवज्जो दिया गया है। बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद गुजरात में भी चुनाव के लिए तारीखों के लिए घोषणा हो सकती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 68 विधानसभा सीट वाले हिमाचल प्रदेश में नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। 25 अक्टूबर उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं। जबकि, नामांकन पत्रों की जांच 27 अक्टूबर को होगी। दो दिन बाद यानी 29 अक्टूबर को दावेदार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके बाद 12 नवंबर को मतदान किया जाएगा जो एक राउंड में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इसके बाद 8 दिसंबर को परिणाम आएगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा। राज्य में लगभग 55 लाख मतदाता हैं। इनमें से 15 लाख मतदाता बैलेट के माध्यम वोटिंग करेंगे।इस चुनाव में 1.6 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में 1184 वोटर्स की उम्र सौ साल से अधिक है जो इस चुनावी त्यौहार में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे को नीतेश राणे की सार्वजनिक चेतावनी​ ?​

पराठों पर​ ​जीएसटी ​​​लगाने​ से ​भड़के अरविंद केजरीवाल​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,333फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें