27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमराजनीति19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का आएगा नतीजा, 96% मतदान

19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का आएगा नतीजा, 96% मतदान

 कांग्रेस मुख्यालय के साथ 65 जगहों पर हुए मतदान,9500 प्रतिनिधियों  ने की वोटिंग 

Google News Follow
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव के लिए सोमवार को हुआ मतदान सम्पन्न हो गया। कांग्रेस के मुख्यालय के साथ 65 जगहों पर मतदान बनाये गए थे। जहां कांग्रेस के 9500 डेलीगेट्स ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला था। इस संबंध की जानकारी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने दी। चुनाव का नतीजा 19 अक्टूबर को आएगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 9500 प्रतिनिधियों ने वोटिंग की। इस तरह देखा जाए तो 96 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। जबकि तीन मतदान पेटियां के जरिये मतदान हुआ।  इस दौरान मिस्त्री ने कहा कि एआईसीसी के हेडक्वार्टर में 87 लोगों ने मतदान किया।

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में मतदान किया। उनके साथ लगभग चालीस नेताओं ने भी मतदान किया। इस दौरान शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे  से आज बात बकी और उन्हें शुभकामनाएं दी। जबकि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि शशि को मेरी शुभकामनाएं आज उनसे बात हुई। हम दोनों कांग्रेस की मजबूती के लिए लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें 

 

आखिर हिमाचल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार क्यों नहीं पकड़ पाया जोर?  

संजय राउत की आलोचना पर ​भाजपा​​ का जवाब​ ?​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें