28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमबिजनेसमुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा करोड़ों का बंगला

मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा करोड़ों का बंगला

मुकेश अंबानी के घर की कीमत 16.3 करोड़ डॉलर यानि करीब 1350 करोड़ रुपये है।

Google News Follow

भारत के सबसे अमीर शख्सों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ी डील की है। इस साल उन्होंने अपने लिए एक घर खरीदा है। ये घर दुबई के पाम जुमेरह द्वीप में बना हुआ है, जिसे इंसानों के द्वारा बनाया गया है। इस घर की आकृति एक पेड़ की तरह है। डिजाइन इस तरह किया गया है जिससे सभी घरों की सीधे अपने बीच तक पहुंच है।

मुकेश अंबानी द्वारा खरीदे गए इस घर की कीमत 16.3 करोड़ डॉलर यानि करीब 1350 करोड़ रुपये है। वहीं इस आलीशान घर को अंबानी ने कुवैत के अरबपति कारोबारी से खरीदा है जिसके पास कुवैत में स्टारबक्स, एचएंडएम और विक्टोरियाज़ सीक्रेट जैसे बड़े ब्रैंड की फ्रैंचाइजी है। इस घर में दस बेडरूम, इनडोर और आउटडोर स्वीमिंग पूल सहित सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस आइलैंड को 20 साल पूरे हो गए हैं और दुनिया भर के अरबपतियों के यहां घर हैं।

बता दें कि मुकेश अंबानी ने इस वर्ष मार्च 2022 में दुबई के पाम जुमेराह में अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए प्रॉपर्टी खरीदा था। वहीं इस नए घर की खरीदी के साथ मुकेश अंबानी ने दुबई में अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी है। दुबई में भारतीय लगातार अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं और फिलहाल वो दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट में सबसे बड़े खरीदार बन कर उभरे हैं। वहीं ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान जैसे दिग्गज अंबानी के नए पड़ोसी होंगे। रूस यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद कई अमीर रूसी उद्योगपति भी दुबई का पाम जुमेराह में प्रॉपर्टी खरीदने लगे हैं। हाल के दिनों में इनकी तादाद जबरदस्त बढ़ी है।

ये भी देखें 

आकाश अंबानी टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें