28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमलाइफ़स्टाइलबीमारियों के लिए फायदेमंद है 'ग्रीन टी और ब्लैक टी'

बीमारियों के लिए फायदेमंद है ‘ग्रीन टी और ब्लैक टी’

ब्लैक टी पीने से शुगर स्तर कम होता है।

Google News Follow

आजकल लोग ग्रीन टी और ब्लैक टी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। तो वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों में बहुत जल्द आराम मिलता है। दरअसल ग्रीन टी और ब्लैक टी में कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल से लेकर दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही मधुमेह और मोटापा में भी फायदेमंद होती है। आइए जानते है ब्लैक टी के फायदे के बारे में-

स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो ब्लैक टी पीने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है। इसके लिए ही डायबिटीज के मरीज शुगर को नियंत्रित करने के लिए ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, रोजाना 2 कप ब्लैक टी से अधिक न पीएं। इस चाय को पीने से शुगर स्पाइक का खतरा भी कम हो जाता है।

वहीं आज के समय में कई लोग मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो वे लोग ब्लैक टी का सहारा ले सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को नियंत्रण करने में मदद मिलती है। इसमें फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों समेत वजन घटाने में मददगार होते हैं।

हाल के दिनों में हृदय रोग के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप की वजह से हृदय रोग होता है। इससे निजात पाने के लिए रोजाना काली चाय का सेवन करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो ब्लैक टी पीने से शरीर में रक्त संचार सही से होता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

वहीं बात यदि आज के समय की करें तो लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। जिसका मानसिक और शारीरिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही स्मरण शक्ति भी कमजोर होती है, दिमाग भी सही से काम नहीं करता है। हालांकि इस समस्या को दूर करने के लिए काली चाय का सेवन कर सकते हैं। इस चाय को पीने से दिमाग की कोशिकाओं में रक्त संचार सही से होता है।

ये भी देखें 

आपके बच्चों में उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो पहचाने इन संकेतों से।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें