30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियायूएनएससी की बैठक में चला आतंकी का ऑडियो, पाक की खुली पोल 

यूएनएससी की बैठक में चला आतंकी का ऑडियो, पाक की खुली पोल 

 साजिद मीर ने कहा, जहां मूवमेंट नजर आये, वहीं फायर करो  

Google News Follow
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद पर मुंबई में बैठक हो रही है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के आतंकी साजिद मीर का ऑडियो क्लिप चलाकर उसे एक्सपोज किया। जिसमें आतंकी गोलीबारी करने का निर्देश दे रहा है। बैठक शुक्रवार को शुरू हुई जो दिन तक चलेगी। इस बैठक का आयोजन मुंबई ताज पैलेस होटल में  किया गया है। इस ने बैठक में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधियों को बताया कि हाफिज सईद जकी उर रहमान लखवी,साजिद मीर, अब्दुल अल काफा आदि ने 26 /11 के आतंकी हमले में मुख्य भूमिका  निभाई थी।
इस बैठक में साजिद मीर को ब्लैकलिस्टिंग पर रोक लगाने पर चीन के अड़ंगे पर भारत ने एक तरह इस ऑडियो क्लिप को सबूत के तौर पर चलाया। जिसमें आतंकी नरीमन हॉउस में आतंकियों को छतों पर घूम रहे लोगों को निशाना बनाने का आदेश दे रहा है आतंकी कह रहा है कि’ जहां आपको मूवमेंट नजर आती है। कोई छत पर चल रहा है या आ रहा, जा रहा। उस फायर ठोको। उसे नहीं पता वहां क्या हो रहा है।
इस बैठक में  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 26 /11 के मुख्य साजिशकर्ता और हमला करने वाले आज भी सुरक्षित हैं। उन्हें सजा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब कुछ आतंकियों प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद राजनीतिक कारणों से उन पर कार्रवाई करने में असमर्थ रहा है। और यही कारण है कि 26 /11  के हमलावर और साजिशकर्ता आज भी सुरक्षित है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर जयशंकर ने ऐतराज जताते हुए कहा कि यह स्थिति हमारी सामूहिक विश्वसनीयता और सामूहिक हित को कमतर करती है।
ये भी पढ़ें

परमाणु अभ्यास में ब्रिटेन और अमेरिका को दुनिया के नक्शे से मिटाने की तैयारी में पुतिन

गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में PM मोदी ने दिया एक राष्ट्र ,एक वर्दी का विचार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें