31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

केदार प्रसाद गुप्ता ने 3632 वोटों से जीता चुनाव।

Google News Follow

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज सामने आ गया है। कुढ़नी उपचुनाव के कांटे के मुक़ाबले में बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता कुढ़नी के किंग बने हैं। केदार प्रसाद गुप्ता ने जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 3632 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है। बीजेपी को 76648 वोट मिले हैं, वहीं जेडीयू को 73016 मत प्राप्त हुये हैं। बीजेपी के लिए यह बड़ी जीत मानी जा रही है। दरअसल इस चुनाव में बीजेपी का मुकाबला सीधे तौर पर 7 पार्टियों से था, ऐसे में कांटे की इस टक्कर में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।  

कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम काफी रोमांचक रहा है। इस सीट को लेकर 22वें राउंड तक रोमांच बना रहा। मतगणना के दौरान शुरुआती 5 राउंड में बीजेपी ने लगातार बढ़त बना रखी थी। वहीं जेडीयू 9वें राउंड से लेकर 18वें राउंड तक लगातार बीजेपी से आगे चल रही थी। हालांकि परिणाम सामने आने के बाद यहाँ बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता ने बड़ी जीत दर्ज की है।

बता दें कि कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव को बिहार के सियासत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। जदयू के तमाम शीर्ष नेताओं ने कुढ़नी में जीत के लिए दिन रात मेहनत की। खुद ललन सिंह ने कुढ़नी में कैंप किया था। हालांकि कुढ़नी में उपेंद्र कुशवाहा की हार ने कहीं न कहीं जेडीयू और नीतीश कुमार को नई रणनीति बनाने पर जरूर मजबूर कर दिया है।  

ये भी देखें 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीटों पर वोटों की गिनती जारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें