31 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामादिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर की हत्या

दिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर की हत्या

प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने उठाया खौफनाक कदम।

Google News Follow

प्रसिद्ध अभिनेत्री वीणा कपूर को लेकर एक हैरान कर देनेवाली खबर सामने आई है। टीवी और फिल्मों में नजर आ चुकी दिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर की हत्या कर दी गई है। चौंकाने वाली बात है कि हत्या का आरोप अभिनेत्री के 43 वर्षीय बेटे सचिन कपूर पर ही है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रॉपर्टी के लिये बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतार दिया। ये घटना सच में शर्मसार करने वाली है। दरअसल पिछले एक दिन से सोशल मीडिया पर जुहू में एक महिला की हत्या के बाद बॉडी मिलने की खबर तेजी से वायरल हो रही है लेकिन अब जानकारी मिली है कि कथित तौर पर वह 74 वर्षीय वीणा कपूर हैं।  

दरअसल करोड़ों रुपये के फ्लैट को लेकर सचिन का उसकी मां वीणा से विवाद चल रहा था। जब वीणा कपूर ने बेटे की बात नहीं मानी, तो उसने उनकी जिंदगी ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए बॉडी को ठिकाने लगाने का भी प्लान बनाया। इसके लिए उसने वीणा कपूर की बॉडी को पास ही की एक नदी में बहा दिया। सचिन के साथ घर के नौकर लालू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है। 

इस घटना के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलू कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट के जरिये उन्होंने वीणा कपूर की मौत पर दुख जताया है। नीलू ने पोस्ट कर लिखा,’वीणा जी आपके साथ बहुत ही गलत हुआ है। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया है। मैं क्या बोलूं, मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। इतने सालों के स्ट्रगल के बाद आपकी आत्म को शांति मिले।’ इसी पोस्ट पर अन्य कई सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

ये भी देखें 

200 करोड़ के ठगी मामले में ईडी दफ्तर पहुंची नोरा फतेही

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें