24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमदेश दुनिया​​24 घंटों में राजस्थान में जमाव बिंदु पर पारा, फतेहपुर में पहुंचा...

​​24 घंटों में राजस्थान में जमाव बिंदु पर पारा, फतेहपुर में पहुंचा शून्य पर

बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि भीलवाड़ा और जयपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।​

Google News Follow
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंच गया है। चूरू में 1.3, माउंट आबू में 3 डिग्री की गिरावट हुई।
राजस्थान के सीकर के फतेहपुर इलाके में गुरुवार की रात तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान चूरू में 1.3 डिग्री, सीकर में 3 डिग्री, करौली में 4.2 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 4.9 डिग्री, पिलानी में 5.1 डिग्री, नागौर में 5.5 डिग्री और 6.9 डिग्री दर्ज किया गया. गंगानगर में सेल्सियस​ पर पहुंच गया है| ​
​बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि भीलवाड़ा और जयपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।​
राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू पर सर्दी का असर पड़ रहा है। आलम यह है कि यहां पारा जीरो डिग्री पर पहुंच गया है। माउंट आबू का रात का तापमान देश के 10 हिल स्टेशनों से भी नीचे आ गया है। यहां अचलगढ़-उड़िया प्रखंड के बीच अगई माता मंदिर के रास्ते में बर्फ जम गई है|

​शेखावाटी क्षेत्र भी सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। फतेहपुर, चुरू सहित अन्य स्थानों पर पारा पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारा गिरने से मौसम पर सर्दी का असर हावी रहेगा। वहीं माउंट आबू का पारा एक डिग्री, फतेहपुर का 4.2, चूरू का पांच, उदयपुर का आठ, श्रीगंगानगर का आठ, जयपुर का 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

​जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं का असर दिन पर दिन हावी होता जा रहा है। इससे सीकर के अलावा शेखावाटी के चूरू, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नागौर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। माउंट आबू में इस बार पिछले साल से इस बार यहां 14 दिन पहले ही बर्फ जमा हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम पर ठंड का असर हावी रहेगा।

यह भी पढ़ें-

चौथे दिन का खेल जारी, ​बांग्लादेश की टीम के सामने विशाल रनों का लक्ष्य ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें