29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमबॉलीवुडचौथे दिन गिरी 'अवतार 2' की कमाई

चौथे दिन गिरी ‘अवतार 2’ की कमाई

'अवतार 2' ने मंगलवार को 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Google News Follow

18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी।  लेकिन बीते शुक्रवार को रिलीज हुई जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ ने ‘दृश्यम 2’ को काफी पीछे छोड़ दिया। जहां बीते हफ्ते दोनों फिल्मों में जबरदस्त जंग देखने को मिली थी, वहीं सोमवार को फिल्म ‘दृश्यम 2’ के दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट देखने मिली। हालांकि, ‘अवतार 2’ के कलेक्शन की रफ्तार में भी कमी आती जा रही है।  

हॉलीवुड की आखिरी फिल्म ‘अवतार 2’ का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। फिल्म की रिलीज से पहले ही विदेशों के साथ-साथ भारत में भी इसको लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह था, जिसका नतीजा था कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही करोड़ों की कमाई कर ली थी। ‘अवतार 2’ ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 40.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे और तीसरे दिन 42.5 करोड़ और 46 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन सोमवार तक आते-आते फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। ‘अवतार 2’ की कमाई में सोमवार को दोगुने से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी और मंगलवार को ‘अवतार 2’ ने 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन आंकड़ों के अनुसार इसकी कलेक्शन में और कमी देखने को मिली है। 

वहीं बात यदि बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 2’ की करें तो इन फिल्म ने पहले पार्ट की तरह ही सफलता के झंडे गाड़ रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई, जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो गए हैं, लेकिन अभी भी इसकी कमाई लगातार जारी है। हालांकि, अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है और इसी के साथ फिल्म ‘दृश्यम 2’ का कुल कलेक्शन 223.10 करोड़ रुपये हो गया है।    

ये भी देखें 

सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का जलवा कायम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें