28 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाझारखंड की लोकप्रिय अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या

झारखंड की लोकप्रिय अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या

लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी के साथ लूटपाट के प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई। 

करीब सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।  

प्रकाश कुमार अपनी घायल पत्नी को कार में बैठाकर किसी तरह कुलगछिया हाइवे पर आए और लोगों से मदद मांगी। जिसके बाद अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया। 

ये भी देखें 

तुनिषा सुसाइड कांड में खुलासा: बदल गई थी तुनिषा, पहन रही थी हिजाब  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,322फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें