28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में सभी को आना पड़ता है: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई में सभी को आना पड़ता है: देवेंद्र फडणवीस

 योगी के मुंबई दौरे से डरने की जरूरत नहीं

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फरवरी महीने में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगों को आकर्षित करने के लिए मुंबई में रोड शो के लिए आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना बनाने वाले राज्य के विपक्षी दलों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। उन्होंने पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि योगी के मुंबई दौरे से उद्योगों को लेकर महाराष्ट्र के लोगों को बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र के उद्योगों को कोई राज्य अपने यहां नहीं ले जा सकता है। देश में किसी को भी उद्योगों को आकृष्ट करना है या निवेश सम्मेलन करना है तो उनके लिए मुंबई आने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है, यह अपनी ताकत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मुंबई और महाराष्ट्र की ताकत को देखना चाहिए। हमें इसका अभिमान होना चाहिए कि देश में किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश में उद्योग आकर्षित करने के लिए मुंबई आना पड़ता है। यह मुंबई की ताकत है। फडणवीस ने कहा कि कोई राज्य किसी प्रदेश का उद्योग अपने प्रदेश में नहीं ले जा सकता है। हर प्रदेश की अलग-अलग भौगोलिक और प्राकृतिक लाभ होते हैं। उसके अनुसार उद्योग उस राज्य में जाते हैं।

उदाहरण के लिए राजस्थान और गुजरात में बड़े पैमाने पर रेगिस्तान है और वहां भरपूर जमीन उपलब्ध है। वहां तीन से चार लाख एकड़ जमीन उपलब्ध है। ऐसे में सोलर पैनल उद्योग और ग्रीन हाइड्रोजन उद्योग वहां जा रहे हैं। महाराष्ट्र में इतनी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकती,  इसलिए ग्रीन हाइड्रोजन के उद्योग राजस्थान और गुजरात में जाते हैं। महाराष्ट्र में इतनी जमीन इकट्ठा उपलब्ध नहीं हो सकती है। ऐसे में मुझे लगता है कि इससे बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, इसके उलट अभिमान होना चाहिए। कितना भी कहा जाए, आखिर में मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और सभी को मुंबई आना ही पड़ता है।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने योगी के मुंबई दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि मुंबई व महाराष्ट्र का महत्व कम करने के लिए यूपी के सीएम योगी यह सब कवायद कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है। पटोले ने कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर है पर भाजपा इसका महत्व कम करने के लिए साजिश कर रही है। यह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र का निवेश भेजने की कुटिल चाल है।

महाराष्ट्र की ईडी सरकार केंद्र के इशारे पर कार्य कर रही है। पटोले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना सांसद संजय राऊत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई में रोड शो करने की जरूरत पर सवाल उठाया और इसे राजनीतिक कारोबार करार दिया। राउत ने कहा कि यूपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए योगी का स्वागत है, लेकिन उन्हें मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है? यह कारोबार की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है और इसे बंद होना चाहिए।

ये भी पढ़ें 

​क्या सच में मुंबई की फिल्म सिटी ले लेगा उत्तर प्रदेश? योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब !

​”क्या जितेंद्र आव्हाड भूगोल भूल गए हैं?” ‘उस’ ट्वीट पर चंद्रशेखर बावनकुले का बवाल​ !

पीएम मोदी का जल मंत्रियों के साथ 2047 का विजन प्लान

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें