31 C
Mumbai
Saturday, April 25, 2026
होमदेश दुनियाअंजलि के परिवार को शाहरुख खान के एनजीओ ने दी आर्थिक मदद

अंजलि के परिवार को शाहरुख खान के एनजीओ ने दी आर्थिक मदद

मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को एक बड़ी राशि डोनेट की।

Google News Follow

Related

नए साल में दिल्ली के कंझावला सड़क हादसे में अंजलि ने अपनी जान गवां दी थी। वहीं अब मृतक अंजलि सिंह के परिवार की सुपरस्टार शाहरुख खान ने  मदद की। दरअसल शाहरुख के मीर फाउंडेशन एनजीओ ने मृतक की फैमिली को काफी बड़ा अमाउंट डोनेट कर इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद की है। एनजीओ ने ये कदम अंजलि के भाई-बहन और उनकी मां के लिए उठाया है। शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन को अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर शुरू किया था। यह एनजीओ महिलाओं को सशक्त बनाने वाली दुनिया बनाने के लिए काम करता है। 

बता दें कि 1 जनवरी को रात करीब 1.30 बजे कंझावला इलाके में सड़क हादसा हुआ। अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी कार सवार 5 युवकों ने टक्कर मार दी। जिसके बाद अंजलि कार के नीचे फंसी रही। उसे 12 किमी तक घसीटा गया। वहीं हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि लड़की कार के नीचे फंसी है। इसके बाद भी वे गाड़ी चलाते रहे। अंजलि का मोबाइल अभी तक नहीं मिल पाया है।  

ये भी देखें 

संगीत के सरताज और सुरों के जादूगर कहे जाने वाले ए आर रहमान का जन्मदिन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,137फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें