27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाइंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन व्यक्तिगत रूप से किया जा रहा है।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने के लिए आज 9 जनवरी को इंदौर का दौरा करेंगे। 8 जनवरी से प्रारंभ होनेवाला यह कार्यक्रम 10 जनवरी तक चलेगा। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार चार साल के बाद प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन व्यक्तिगत रूप से किया जा रहा है। 70 देशों के भारतीय डायस्पोरा के 3500 से अधिक सदस्यों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन (पीबीडी) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।  

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह प्रवासी भारतीय दिवस मनाने के लिए 9 जनवरी को इंदौर जाने का इंतजार कर रहे हैं। यह प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार अवसर है, जिन्होंने खुद को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में “भारत को दुनिया से जोड़ने” के लिए भारत के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी भारत को दुनिया से जोड़ने में सबसे आगे है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और विदेश में भारतीय युवा विकास को अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।  

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे विभिन्न देशों के नेताओं का इंदौर हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम सरकार को प्रवासी भारतीयों जुड़ने और बातचीत करने के लिए एक मंच देगा। इस साल सम्मेलन का विषय ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ है।  

ये भी देखें 

जोशीमठ में दरार,जानिये कौन है इसके लिए जिम्मेदार?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें