30.4 C
Mumbai
Monday, June 22, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने कहा भारत के पास है दुनिया की स्किल कैपिटल...

पीएम मोदी ने कहा भारत के पास है दुनिया की स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य

इस साल भारत दुनिया के जी-20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की सुनती है। आज भारत में स्किल कैपिटल बनने का सामर्थ्य है, यह दुनिया के विकास का इंजन बन सकता है। भारत के पास सक्षम युवाओं की बड़ी तादाद है। जिसमें काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है। सम्मेलन में करीब 70 देशों से आए 3200 प्रवासी भारतीय शिरकत कर रहे हैं।

पीएम  मोदी ने इंदौर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर दुनिया में लाजवाब है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है, जो समय से आगे चलता है। वहीं इस साल भारत दुनिया के जी-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘जी-20 को केवल एक डिप्लोमैटिक इवेंट नहीं, बल्कि जन भागीदारी का आयोजन बनाना है।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में करीब 11.20 बजे मोदी मंच पर पहुंचे। उनके आते ही हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। प्रवासी भारतीयों को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को भी सराहा। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज भारत दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दे रहा है।

ये भी देखें 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज जी-20 की पहली बैठक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें