26 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका में सिस्टम खराब होने से हवाई सेवा ठप, भारत में उड़ाने जारी  

अमेरिका में सिस्टम खराब होने से हवाई सेवा ठप, भारत में उड़ाने जारी  

400 से ज्यादा हवाई जहाजों को रोका, लगभग 1000 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित   

Google News Follow
कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने के बाद पूरे अमेरिका की हवाई जहाज सेवा ठप हो गई। बताया जा रहा है कि पूरे अमेरिका की हवाई सेवा  को रोक दिया गया है। कंप्यूटर में खराबी क्यों आई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। वहीं भारत में इसका कोई असर नहीं है। इस संबंध की जानकारी डीजीसीए ने दी।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को सुबह संयुक्त राज्य अमेरिका में आने और जाने वाली लगभग 400 से ज्यादा हवाई जहाजों को रोक दिया गया। यूनाइटेड स्टेट फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कहा गया है कि हवाई सेवा को बहाल करने के लिए काम कर रहा है।आगे कहा गया है कि समस्या की फाइनल जांच हो रही है। इसके बाद सिस्टम को लोड किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों की वजह से आई खराबी से बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। लगभग 1000 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हुई हैं।
पायलटों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि अमेरिका में कंप्यूटर सिस्टम ख़राब होने से भारत में इसका कोई असर भारत में देखने को नहीं मिला है। डीजीसीए ने कहा कि भारत में अमेरिका की हवाई सेवा ठप होने का कोई असर नहीं है। यहां हवाई सेवा सामान्य  रूप से जारी है। इतना ही नहीं भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर भी कोई असर नहीं देखा गया है।
ये भी पढ़ें

 

दिल्ली दंगा: ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय,अगली सुनवाई 10 फरवरी को

नेपाल की प्रचंड सरकार ने भारत के खिलाफ बनाया प्लान,जाने तैयारी       

Golden Globe Award: नाटू को बेस्ट सॉन्ग का खिताब, इमोशनल हुए कीरावानी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें