31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाकौन हैं बृजभूषण शरण सिंह? जिसके पास लग्जरी गाड़ियों का है बेड़ा 

कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह? जिसके पास लग्जरी गाड़ियों का है बेड़ा 

खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोप को लेकर चर्चा में हैं  

Google News Follow

बीजेपी नेता और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर दिल्ली का पारा चढ़ा हुआ है। वर्तमान में वे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। उन पर खिलाड़ियों का यौन शोषण का आरोप लगा है। फिलहाल वे उत्तर प्रदेश के गोंडा से सांसद हैं। बृजभूषण शरण सिंह गाडी के साथ हथियारों के शौकीन हैं। उनके पास एक पिस्टल एक राइफल एक रिपीटर भी है। इतना ही उनकी पत्नी के नाम पर भी हथियार हैं। उनकी पत्नी के नाम एक राइफल और एक रिपीटर है। तो आइये जानते बृजभूषण शरण सिंह के बारे में इससे पहले भी वे कई बार चर्चा में रह चुके हैं।

ये है आरोप: वर्तमान में बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप है। उन पर पहलवान विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वुमेंस कैंप में कई ऐसे कोच हैं जो लड़कियों का उत्पीड़न किया है।

लग्जरी गाड़ियां और हथियारों का अम्बार:  बहरहाल, बृजभूषण शरण सिंह और उनकी पत्नी हथियारों की शौक़ीन हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने चुनाव आयोग के हलफनामा में उन्होंने हथियारों के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी के पास भी हथियार है। इसके अलावा उनके पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं।  उनके पास चार गाड़ियां है, जिसमें फोर्ड की एंडेवर,महिंद्रा स्कार्पियो, फॉर्च्यूनर जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।  इसके अलावा भी बृजभूषण शरण सिंह के पास लखनऊ में कमर्शियल रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी भी है। जबकि गोंडा में जमीन और मकान भी है।

 छह बार सांसद: कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के दंगल में हाथ आजमाने वाले बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। इस बार वे बीजेपी के टिकट से कैसगंज की लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे हैं। 1988 में बीजेपी से अपनी राजनीति  शुरू की थी। इसके बाद 1991 में पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद से वे 1999 ,2004 ,2009,2014 और 2019 में सांसद चुने गए। 2009 में बृजभूषण शरण सिंह  ने बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। लेकिन बाद में उन्होंने 2014 में बीजेपी में वापस आकर पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। बृजभूषण शरण सिंह सबसे पहले 2011 में कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने थे। बाद में वे 2019 में तीसरी बार इस पद नियुक्त किये गए थे जो अब तक हैं।

जब रेसलर को मारा था थप्पड़: बृजभूषण शरण सिंह  के साथ विवादों का पुराना नाता है। बृजभूषण शरण सिंह ने झारखंड में अंदर 19 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान जब एक रेसलर ने उनसे मिलने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। रेसलर ने इसकी शिकायत खेल संघ में भी की थी।

बोल पर विवाद: बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान काफी चर्चा में रहा है। यह बयान उन्होंने सपा के खिलाफ दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर अगर समाजवादी पार्टी जीत गई टी सेहरा किसी रमजान के सिर पर बंधेगा ना कि किसी तिवारी के सिर पर। इसी तरह राज ठाकरे जब अयोध्या का दौरा करने वाले थे उस समय भी बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोला था।  एक बार उन्होंने राहुल गांधी की तुलना बिलाबल भुट्टो  से की थी। उन्होंने इन्हें एक नस्ल का बताया था। इस पर खूब राजनीति हुई।

ये भी पढ़ें 

कुश्ती के अखाड़े में आरोपों की झड़ी!, बृजभूषण पर ​अंशु मलिक का ​आरोप​ 

Peegate: एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस निलंबित​!​

भारत जोड़ो यात्रा: संजय राउत ने राहुल गांधी को लेकर कही यह बात…  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें