29 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमदेश दुनियासॉन्ग 'नाटू नाटू' की ऑस्कर में हुई एंट्री, खुशी से झूमी फिल्म...

सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ की ऑस्कर में हुई एंट्री, खुशी से झूमी फिल्म आरआरआर की टीम

'नाटू नाटू' गाने ने लेडी गागा और री- री के सॉन्ग्स को पीछे छोड़ा।

Google News Follow

Related

एस. एस राजमौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट नहीं थी, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। फिल्म ने 1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी प्रसिद्धि मिली है। जिसमें अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट हो चुकी है। जिसमें भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं पिछले दिनों गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड भी जीता था।

हाल ही में आरआरआर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘हमने इतिहास बनाया है। ये बताते हुए हमें गर्व है कि नाटू-नाटू 95वें एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।’

बता दें कि ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्मों की लिस्ट 9 जनवरी को रिलीज की गई थी। इन सभी फिल्मों के लिए 12 से 17 जनवरी तक नॉमिनेशन वोटिंग चली। आखिरकार 24 जनवरी को लिस्ट सामने आ गई, जिसमें आरआरआर सबसे आगे निकली। वहीं इस साल 12 मार्च 2023 को 95वीं ऑस्कर सेरेमनी होगी।

फिल्म आरआरआर और द लास्ट शो के अलावा ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट में कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, मराठी फिल्म मैं वसंतराव, तुझ साथी कही ही, इराविन निझल और विक्रांत रोना जैसी फिल्में शामिल थीं।

ये भी देखें 

ऑस्कर में देखा जा सकता है जूनियर एनटीआर का जादू, अमेरिकी पत्रिका की भविष्यवाणी

वैश्विक स्तर पर कायम है फिल्म ‘आरआरआर’ का जादू, जीता तीसरा अवॉर्ड

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,127फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें