32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियागणतंत्र दिवस को गूगल ने बनाया खास, आज का डूडल देखा आपने?

गणतंत्र दिवस को गूगल ने बनाया खास, आज का डूडल देखा आपने?

डूडल को अहमदाबाद, गुजरात के गेस्ट-कलाकार 'पार्थ कोथेकर' ने तैयार किया है।

Google News Follow

भारत के 74वां गणतंत्र दिवस पर गूगल ने खास डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश दिया है। बनाए गए डूडल को अहमदाबाद, गुजरात के गेस्ट-कलाकार ‘पार्थ कोथेकर’ ने तैयार किया है। इस डूडल की खास बात यह है कि हाथ से पेपर काटकर इसको बनाया गया है। जिसमें राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली झांकी को चित्रित किया गया है। इसे तैयार करने में 4 दिन का समय लगा है।

आज के खास गूगल डूडल में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार दस्ता को दिखाया गया है। इस पेपर आर्ट में घुड़सवार, भारत का राष्ट्रीय पक्षी-मोर भी दिख रहा है। गूगल ने डूडल के माध्यम से भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाने की कोशिश की है।

गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे पार्थ कोथेकर को पेपरकट आर्टवर्क के लिए जाना जाता है। वह कागज की एक ही शीट पर हाथ से कई अलग-अलग डिजाइन बना देते हैं। उन्होंने अपना ध्यान स्केचिंग में लगाया और इस कला को महारत हासिल कर ली। शुरुआत में पार्थ शौकिया तौर पर इस आर्टवर्क को करते थे, लेकिन धीरे-धीरे इसे अपना पेशा बना लिया। अहमदाबाद के कनोरिया कॉर्नर में उन्होंने सबसे पहले एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। जहां लोगों ने उनके काम को खूब सराहा। उनको इससे देश-विदेश में पहचान मिली और उनकी एक हैंड पेपर कट कलाकार के तौर पर पहचान बन गई।

ये भी देखें  

भारत के गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के देशों ने भेजे शुभकामना संदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें