28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमस्पोर्ट्सफाइनल में हारी सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी

फाइनल में हारी सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी

ग्रैंड स्लैम से विजयी विदाई का सपना टूटा।

Google News Follow

सानिया मिर्जा को अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई। सानिया ने पहले ही एलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। इसके बाद वह महिला युगल में दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गईं थीं और मिश्रित युगल में फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही सानिया का विजयी विदाई लेने का सपना टूट गया।

सानिया मिर्जा ने अपने करियर में तीन महिला युगल ग्रैंड स्लैम और तीन मिश्रित युगल खिताब जीते हैं। जबकि बोपन्ना ने एक मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। सानिया और बोपन्ना की गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के सेमीफाइनल में देसिरा क्रॉजिक और नील स्कूपस्की को 7-6, 6-, 10-6 से हराया था। इस जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में वाकओवर मिला था।

बता दें कि सानिया पहले ही प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं। वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगी। 36 साल की सानिया ने अपने करियर में तीन महिला डबल्स ग्रैंड स्लैम और तीन मिक्स्ड डबल्स खिताब जीते हैं।

ये भी देखें 

भारत ने 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया और वनडे रैंकिंग में नंबर वन बना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें