29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियानेपाल के देव शिला से बनेगी अयोध्या में भगवान श्रीराम के बाल...

नेपाल के देव शिला से बनेगी अयोध्या में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति! 

पत्थर को निकालने और अयोध्या ले जाने की तैयारी की जा रही थी| ​जियोलॉजिकल और आर्किलॉजिकल विशेषज्ञों की देखरेख में पत्थर की खुदाई की गई| 

Google News Follow
अयोध्या में ​भगवान राम का दिव्य मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है| वही रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल के करोड़ वर्ष पुराने शालिग्राम पत्थर को अयोध्या लाये जाने के लिए नेपाल की मंजूरी मिल गयी है| इसके बाद अब उसे अयोध्या लाया जायेगा| 
 
​आपको बात दें कि नेपाल के पवित्र काली गण्डकी नदी के किनारे से यह पत्थर लिया गया है|  नेपाल से निकलकर यह पवित्र नदी दामोदर कुण्ड से निकल कर भारत में गंगा नदी में जा मिलती है| ​जियोलॉजिकल के अनुसार इस नदी किनारे रहे शालिग्राम के पत्थर पाए जाते हैं, जिनकी उम्र करोड़ों वर्ष की होती है,जो सिर्फ यहीं पाई जाती है| यही नहीं नदी किनारे मिलने वाले पत्थरों की भगवान विष्णु के रूप में शालिग्राम पत्थरों के रूप में पूजा की जाती है, यही कारण है इसे देव शिला भी कहते हैं|
​आपको बात दे कि इससे पहले लगभग सात माह पूर्व नेपाल के पूर्व उपप्रधान मंत्री और गृहमंत्री बिमलेंद्र निधि द्वारा राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था| उसी समय से पत्थर को निकालने और अयोध्या ले जाने की तैयारी की जा रही थी| ​जियोलॉजिकल और आर्किलॉजिकल विशेषज्ञों की देखरेख में पत्थर की खुदाई की गई|
​गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर दो हजार वर्षों तक चलने को ध्यान में रखकर निर्माण किया जा रहा है| यही कारण है कि उसमें लगने वाले पत्थर उससे अधिक चले और साथ ही उसका धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक महत्व भी हो| देव शिला को मूर्ति निर्माण के लिए अयोध्या भेजने की मंजूरी नेपाल कैबिनेट ने दे दी|
अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर में ​भगवान​ राम ​के बाल स्वरूप की मूर्ति ​जिस पत्थर से बनाई जाएगी, वह कोई ​साधारण​​ पत्थर नहीं है बल्कि उसका ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है​|​ इस पत्थर को म्याग्दी जिले के बेनी से पूरे विधि – विधान से भगवान विष्णु के रूप में पूजे जाने वाले शालिग्राम पत्थर को अयोध्या लाया जा रहा है|
 
यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव हुए तो सत्ता में कौन आएगा? महाराष्ट्र में ​किसको​ लगेगा झटका!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें