27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाबजट सत्र 2023: संसद में आज केंद्रीय बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री...

बजट सत्र 2023: संसद में आज केंद्रीय बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है।

Google News Follow

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। वहीं इस बजट में सरकार की ओर से 140 करोड़ देशवासियों के लिए बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार पांचवीं बार बजट पेश करेंगी। पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी वित्त मंत्री पेपरलेस बजट पेश करेंगी। वैश्विक मंदी की आहट के बीच मोदी सरकार के इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं।

बता दें कि साल 2014 व 2019 में मध्यम वर्ग ने भाजपा भरोसा  जताया था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री इस वर्ग का विशेष ध्यान रखेगी। उम्मीद है कि कर छूट का स्लैब ढाई लाख से बढ़ाकर पांच या साढ़े सात लाख रुपए किया जा सकता है।

वेतनभोगी पेशेवर वे करदाता हैं जिन्हें बजट से सबसे अधिक उम्मीदें हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसलिए उन्हें सरकार से इस बार कुछ अधिक उम्मीदें हैं। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र देश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने पर अधिक खर्च की उम्मीद कर रहा है।

रेल बजट अब केंद्रीय बजट में ही शामिल है, जिसे आज पेश किया जाएगा। इसे लेकर आम जनता की उम्मीदों में ट्रेन टिकट के किराए को नियंत्रित करना, ट्रेनों में साफ-सफाई पर ध्यान देना, ट्रेनों की संख्या में वृद्धि आदि शामिल हैं।

रियल एस्टेट सेक्टर कोविड-19 महामारी के कारण सूखे के दौर के बाद वापस उछाल बनाने में कामयाब रहा है। आवास क्षेत्र आगामी वित्तीय वर्ष में एक मजबूत मांग पर नजर गड़ाए हुए है। प्रमुख उम्मीदों में करों में छूट, स्टांप शुल्क में कमी, सीमेंट और स्टील जैसे कच्चे माल पर जीएसटी में कमी शामिल है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कहा कि देश ने कोविड से अच्छी रिकवरी की है। आर्थिक सर्वेक्षण को देखें तो सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। अन्य देशों की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से 10वें स्थान पर था, आज 5वें स्थान पर है। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तमंत्रालय से रवाना होकर। राष्ट्रपति भवन जाकर वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात किया। उन्होंने राष्ट्रपति को आम बजट 2023-24 की कॉपी पेश की। उसके बाद वित्त मंत्री 10 बजे संसद पहुंचेंगी और 10:15 बजे कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगी।

ये भी देखें 

​Budget 2023: कैसा रहेगा इस साल का बजट?​,​PM​ मोदी ने ​दी​ बड़ी चेतावनी!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें