29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाराज्यसभा में PM ने पूछा, गांधी परिवार को नेहरू सरनेम से शर्मिंदगी...

राज्यसभा में PM ने पूछा, गांधी परिवार को नेहरू सरनेम से शर्मिंदगी क्यों?   

पीएम मोदी ने अपने 85 मिनट के भाषण में हर विषय पर बोला

Google News Follow

पीएम मोदी ने लोकसभा के बाद गुरुवार को भी राज्यसभा में जमकर विपक्ष को धोया। इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी की जाती रही। लेकिन पीएम मोदी शोरगुल बीच में भाषण दिए। पीएम मोदी ने अपने 85 मिनट के भाषण में हर विषय पर बोला। उन्होंने गांधी- नेहरू, धारा 356, बेरोजगारी और रोजगार पर बोला।

सरकार गिराने का कांग्रेस का रिकॉर्ड: पीएम मोदी ने गुरुवार को खूब इतिहास खंगाला। उन्होंने कहा कि  इतिहास उठाकर देख लिए 356 का सबसे ज्यादा कौन पार्टी ने दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। 50 बार तो इंदिरा गांधी इस धारा का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि केरल पहली चुनी हुई सरकार को जवाहर लाल नेहरू ने धारा 356 का उपयोग कर गिरा दिया था। जबकि तमिलनाडु में करुणानिधि  सरकार को कांग्रेस के लोगों ने ही गिरा दिया था। उन्होंने कहा कि राजभवनों को दफ्तर बना दिया गया था। 2005 में झारखंड में अल्पमत वाली कांग्रेस को सरकार  बनाने के लिए बुलाया गया था। जबकि 1982 में बीजेपी और देवीदयाल की सरकार को नहीं बनने दिया गया।  उन्होंने कहा कि जब एनटीआर अपनी स्वास्थ्य सेवा के लिए अमेरिका गए थे तो उनकी सरकार को गिरा दिया गया था।
देश के लिए जीता हूं : उन्होंने कहा कि जिस देश के लिए जीता हूं उसके लिए काम भी करता हूं। आज पूरा देश देख रहा है कि एक अकेला किस तरह सब पर भारी है। पीएम मोदी ने इस बात को स्वीकार किया कि 2014 से उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है। बता दें कि 2014 में छह राज्यों में बीजेपी और उसके गठबंधन की सरकार थी। जबकि 2022 में 17 राज्यों में बीजेपी और उसके समर्थन में बनी सरकार थी।
नेहरू सरनेम से शर्म क्यों: पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने किसी अखबार में पढ़ा था कि गांधी नेहरू परिवार के नाम पर 600 योजनाओं के नाम हैं। मै उसको वैरिफाई नहीं कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी कार्यक्रम में जववाहर लाल नेहरू का नाम नहीं लिया जाता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। वे गरम हो जाते है.लेकिन मुझे यह समझ में नहीं आता है कि उनके पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम क्यों नहीं लगाता है। आखिर वह कौन सा कारण है जिससे वे डरते हैं। इतने बड़ा  महान व्यक्ति आपको मंजूर नहीं है,परिवार को मंजूर नहीं है और आप हमारा हिसाब मांगते हैं। कुछ लोगों को समझना होगा कि सदियों पुराना यह देश सामान्य आदमियों के पसीना से बना है। यह देश किसी परिवार का जागीर नहीं है।

ये भी पढ़ें 

आफत में ‘आप पार्टी’,शराब घोटाले में हुई एक और गिरफ्तारी, अब तक….  

पानीपुरी बेचते दिखे प्रधानमंत्री मोदी के डुप्लीकेट !

महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर पर्सनल लॉ को ये है एतराज….

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें