30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियागुजरात के बाद अब बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, ब्रिटेन में...

गुजरात के बाद अब बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, ब्रिटेन में विरोध शुरू

बीबीसी ने अब एक 'जिहादी दुल्हन' पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री बनाने के बाद बीबीसी ने अब आईएसआईएस की आतंकी ‘जिहादी दुल्हन’ पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। बीबीसी ने इस डॉक्यूमेंट्री को ‘द शमीमा बेगम स्टोरी’ नाम दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री का ब्रिटेन में जमकर विरोध हो रहा है। साथ ही, लोग बीबीसी का सब्सक्रिप्शन रिन्यू नहीं कराने की बात कह रहे हैं।

बीबीसी पर यह विवाद तब शुरू हुआ जब उसने शमीमा बेगम पर 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी की। द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी यह डॉक्यूमेंट्री उसके पॉडकास्ट ‘आई एम नॉट ए मॉन्स्टर’ के 10 एपिसोड के बाद आई है। यह स्टोरी शमीमा बेगम की यूके से सीरीया तक की यात्रा को रीट्रेस करती है, और उसके प्रति सहानुभूति पैदा करने की कोशिश करती है।

दरअसल साल 2015 में ब्रिटेन में रहने वाली 15 साल की शमीमा बेगम अपने दो साथियों के साथ भागकर सीरिया चली गई थी। यहाँ उसने इस्लामिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जॉइन कर लिया था। यही नहीं, शमीमा बेगम ने आईएसआईएस के एक आतंकी से शादी भी कर ली थी। इसके बाद से उसे पूरी दुनिया में ‘जिहादी दुल्हन’ के नाम से पहचाना जाने लगा था।

बांग्लादेशी मूल के माता-पिता से ब्रिटेन में जन्मी बेगम से 2019 में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर यूके सरकार ने उसकी नागरिकता छीन ली थी, इसी बीच सीरिया में आईएस नेस्तानाबूद हो गया उसके बाद से ही बेगम वापस यूके लौटना चाहती हैं लेकिन सरकार इसकी इजाजत नहीं दे रही है। शमीमा के ब्रिटेन लौटने को लेकर कोर्ट में भी मामला चल रहा है। वहीं बीबीसी ने पीएम मोदी को लेकर जो डॉक्यूमेंट्री बनाई थी उसे लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि गोधरा दंगे में पीएम मोदी का कोई हाथ नहीं था।

ये भी देखें 

​भारत मुस्लिमों के पहले पैगंबर की जमीन’: ​इस्लाम सबसे पुराना मजहब -​​ मदनी ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें