28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमबॉलीवुड"भाई" से शादी करने वाली स्वरा भास्कर ने क्या अपना धर्म भी...

“भाई” से शादी करने वाली स्वरा भास्कर ने क्या अपना धर्म भी बदला?

स्वरा और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Google News Follow

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुरुवार,16 फरवरी को अचानक अपनी शादी का एलान किया। स्वरा और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि स्वरा और फहद ने 6 जनवरी 2023 को ही शादी कर ली थी। यह जानकारी स्वयं स्वरा भास्कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर कर किया है।

स्वरा ने जिस फहद से शादी की है, उसी मुस्लिम लड़के को उन्होंने आज से कुछ दिन पहले भाई कह कर संबोधित किया था। बता दें कि दोनों की मुलाकात 2020 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। शादी की खबर सामने के आने के बाद से स्वरा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स फहाद अहमद के साथ शादी करने को लेकर स्वरा को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने स्वरा की शादी को लव जिहाद भी बताया।

सवाल यह है कि हिन्दू मुस्लिम विवाह में ज्यादातर विवाद देखने मिल रहे है। इसका एक ताजा उदाहरण है हाल ही में राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अचानक शादी और धर्म बदलने पर लाइमलाइट बटोरी थी। इसके बाद राखी सावंत फातिमा बन गई थी। लेकिन अब वह पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भेजकर चर्चा में हैं। राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

वहीं अब स्वरा ने भी मुस्लिम युवक के शादी के बंधन में बढ़ने के बाद क्या अपना धर्म बदला? नाम बदला? हालांकि इस बात को लेकर फिलहाल कोई जानकारी अभी नहीं है। पर देखना होगा कि स्वरा भास्कर ने जो शादी का निर्णय लिया है भविष्य में वह उनके लिए खतरा साबित ना हो। कहीं उनका हाल भी राखी सावंत जैसा ना हो। क्यूंकी बीते वक्त के दौरान हिन्दू-मुस्लिम प्रेम या हिन्दू-मुस्लिम विवाह इससे संबंधित ऐसी कई घटनाएं देखी गई जिससे लोग सहम से गए।

ये भी देखें 

स्वरा भास्कर ने SP नेता फहद अहमद से की शादी,दोनों यहां मिले थे   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें