29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविवादों में रही 'द कश्मीर फाइल्स' अब अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में छाई

विवादों में रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ अब अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में छाई

फिल्म द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।

Google News Follow

दादासाहेब फाल्के अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2023 की घोषणा हो चुकी है। इस अवॉर्ड शो में रेखा से लेकर आलिया भट्ट तक सिनेमाजगत की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। बता दें कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रशंसित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया। पुरस्कार जीतने पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा कि यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को और देश की जनता के आशीर्वाद के लिए समर्पित है।

सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को शुभकामनाएं मिल रही है। द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म पर जमकर बवाल हुआ था। राजनीतिक पार्टियों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। भारत में इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 252.90 करोड़ है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ कमाए थे। कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी बनी।

इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर, रणबीर कपूर, वरुण धवन, ऋषभ शेट्टी और अभिनेत्री रेखा सहित कई लोगों ने भी पुरस्कार जीते। एसएस राजामौली की आरआरआर को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया। कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

वहीं फिल्म भेडिया में वरुण धवन ने ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ का पुरस्कार जीता, जबकि अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स में अपने अभिनय के लिए ‘मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता। दिग्ग्ज अभिनेत्री रेखा को फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड नाइट में पहुंचे इन विनर्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस सेलेब्स को ढेर सारी मुबारकबाद दे रहे हैं।

ये भी देखें 

सोनू निगम के साथ इवेंट में हाथापाई, सिंगर ने बताया पूरा वाकया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें