29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमेघालय और नागालैंड में मतदान जारी, बूथों पर लंबी कतारें

मेघालय और नागालैंड में मतदान जारी, बूथों पर लंबी कतारें

तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड की विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव होंगे।

Google News Follow

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेघालय में एक उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण सोहियोंग विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है। जबकि नागालैंड में 1 सीट बीजेपी निर्विरोध जीत गई है। वहीं दूसरी तरफ चार राज्यों- तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड की विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

नागालैंड में 13 लाख 9 हजार 651 वोटर्स और मेघालय में 21 लाख 61 हजार 129 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नागालैंड में कुल 13.9 लाख वोटर्स में से 6 लाख 56 हजार 35 महिलाएं हैं। जबकि 6 लाख 53 हजार 616 पुरुष वोटर्स हैं। इसी तरह मेघालय में 21.61 लाख वोटर्स में 10 लाख 92 हजार 396 महिलाएं हैं, जबकि 10 लाख 68 हजार 801 पुरुष हैं।

इस समय दोनों ही राज्यों में भाजपा की गठबंधन की सरकार है। मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन इस बार दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा गठबंधन की सरकार है। दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ रही हैं। मेघालय में वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचने वाले पांच मतदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। तुरा गारो हिल्स से इस मौके पर तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मेघालय और नगालैंड के लोगों, खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।” पीएम ने मेघालय और नागालैंड के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर वोटिंग की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, नागालैंड में आज मतदान हो रहा है। मैं नागालैंड के बहनों और भाइयों से ये सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि जो शांति प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है उसे किसी भी बाधा का सामना न करना पड़े। शांति ही नागालैंड को उसकी प्रगति और विकास की मंजिल तक ले जा सकती है।

ये भी देखें 

44 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद, दो मार्च को होगी मतगणना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें