28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमबॉलीवुड'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में जख्मी हुए बिग बी, ब्लॉग में दी...

‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में जख्मी हुए बिग बी, ब्लॉग में दी हादसे की जानकारी

अमिताभ बच्चन एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनको चोट लग गई।

Google News Follow

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में व्यस्त है। शूटिंग के दौरान वह हैदराबाद में घायल हो गए थे, उन्होंने अपने ब्लॉग में इस घटना की जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनको चोट लग गई। हालांकि बिग बी फिलहाल मुंबई आ गए हैं और अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है, शूटिंग कैंसल हो गई है, डॉक्टरों ने देखा और हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन कराया और घर वापस आ गया हूं, स्ट्रैपिंग की जा रही है और बाकी चीज़ें बताई जा रही हैं, हिलने और सांस लेने में भी दिक्कत है। ठीक होने में कुछ हफ़्ते लगेंगे, इससे पहले कि कुछ सामान्य हो जाए, दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है।

अमिताभ बच्चन एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपने फैंस संग जुड़े रहना पसंद करते हैं। हर हफ्ते वो जलसा के बाहर अपने चाहनेवालों से रूबरू होते हैं। लेकिन चोट लगने की वजह वे बिग बी इस बार अपने फैंस से मिल नहीं पाए। अमिताभ ने सभी फैंस से गुजारिश की थी की कि वो जलसा के बाहर उनसे मिलने ना आएं, क्योंकि वो मिलने की कंडीशन में नहीं हैं।

अमिताभ बच्चन को चोट लगने की खबर ने उनके तमाम चाहनेवालों को निराश कर दिया है। अमिताभ के सभी फैंस बेहद दुखी हैं। हर कोई मेगास्टार के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं मांग रहा है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म प्रोजेक्ट के में अहम रोल निभा रहे हैं। इसमें बाहुबली फेम प्रभास और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।

ये भी देखें 

पंजाब के आतंक को देखकर कंगना रनौत का खालिस्तानी समर्थकों पर निशाना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें