27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियालालू से कड़ी पूछताछ, सीबीआई का यादव परिवार पर दूसरे दिन भी...

लालू से कड़ी पूछताछ, सीबीआई का यादव परिवार पर दूसरे दिन भी शिकंजा 

रेलवे में भर्ती के दौरान नौकरी के बदले  जमीन लेने में यह कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई ने पौने दो घंटों तक पूछताछ की और सवालों के बौझार किया।     

Google News Follow

Related

एक दिन पहले जहां सीबीआई ने राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी और पूछताछ की थी। वहीं मंगलवार को सीबीआई ने लालू यादव से पूछताछ कर रही है। रेलवे में भर्ती के दौरान नौकरी के बदले जमीन लेने में यह कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पौने दो घंटों तक पूछताछ की और सवालों के बौझार किये। बताया जा रहा है कि लालू यादव की तबीयत खराब होने की वजह से कई अड़चने आ रही हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। हाल ही में सिंगापुर से गुर्दा बदलाव के बाद भारत लौटे हैं। इससे पहले सोमवार को लालू यादव के पटना आवास पर राबड़ी देवी से पूछताछ की गई। इस मामले में मीसा का भी नाम शामिल है। वहीं सोमवार को एक दर्जन अफसरों ने पटना में राबड़ी देवी से पूताछ की थी। इस मामले में आरजेडी इसे बदले की करवाई बता रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीबीआई को यहीं पर अपना दफ्तर खोलना चाहिये। वहीं कांग्रेस भी इस मामले में केंद्र की सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र विपक्ष को डराने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही आठ विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें
 

रामगोपाल यादव ने अफसरों को धमकाया? अतीक के बेटे को मार देगी योगी सरकार 

PM मोदी की मौजूदगी में कोनराड संगमा ने दूसरी बार ली CM पद की शपथ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें