29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमस्पोर्ट्सIND vs AUS: खत्म हुआ इंतजार, विराट कोहली ने जड़ दिया 75वां...

IND vs AUS: खत्म हुआ इंतजार, विराट कोहली ने जड़ दिया 75वां शतक

कोहली को शतक के लिए 1204 दिनों का इंतजार करना पड़ा।

Google News Follow

विराट कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2 के चौथे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक का स्कोर किया है। इसके साथ ही विराट ने टेस्ट क्रिकेट में सदी के सूखे को समाप्त कर दिया है। आज अहमदाबाद में उन्होंने अपने करियर का 75वां शतक ठोक दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन ये उपलब्धि हासिल की।

कोहली का ये 28वां टेस्ट शतक है, जिसका इंतजार हर कोई पिछले 40 महीनों से कर रहा था। दरअसल भारतीय स्टार ने अपना पिछला टेस्ट शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ठोका था। उन्होंने 241 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। कोहली ने जैसे ही 139वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लिया, पूरा स्टेडियम जश्न मनाने लगा। विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद अपने गले में पहना लॉकेट चूमा, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कोहली इसी के साथ क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 20 शतक के साथ महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का ये 8वां टेस्ट शतक है। सचिन तेंदुलकर ने इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 11 और सुनील गावस्कर ने नाम 8 टेस्ट शतक है। विराट कोहली का यह टेस्ट शतक इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने 23 मैचों की 41 पारियों बाद करीब 1205 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया है।

ये भी देखें 

विराट कोहली ​​ने ​तोड़ा​​ ब्रायन लारा का ‘वो’ रिकॉर्ड​ !

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें