28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाUP की 500 गाड़ियां क्यों आई STF की रडार पर, क्या है...

UP की 500 गाड़ियां क्यों आई STF की रडार पर, क्या है बरेली कनेक्शन ?

उमेश पाल हत्या काण्ड मन तीन टोल्स नाको से गुजरी 20 हजार गाड़ियों में से यूपी 70 नंबर को 500 गाड़ियों के मालिकों से पुलिस सम्पर्क कर जानकारी जुटा रही है।        

Google News Follow
उमेश पाल हत्या कांड में अब पुलिस यूपी की 500 गाड़ियों पर नजर है। बरेली पुलिस ने तीन टोल्स नाको की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इन टोल्स नाको से गुजरने वाली 20 हजार गाड़ियों का डाटा लिया गया है। अब पुलिस इन गाड़ियों के मालिकों तक पहुंचकर उनके अतीक अहमद से संबंध की जानकारी एकत्रित करेगी।

 मालिकों तक पहुंचने की पुलिस कोशिश: बताया जा रहा है कि 20 हजार में से जिन 500 गाड़ियों पर पुलिस की नजर है ये सभी गाड़ियां प्रयागराज (यूपी 70) नंबर की है। कहा जा रहा है कि उमेशपाल हत्या का कनेक्शन बरेली से जुडने पर अब यहां आने वाले लोग बरेली पुलिस की रडार पर है। इसके लिए गाड़ियों की पहचानकर उनके मालिकों तक पहुंचने की पुलिस कोशिश कर रही है।कहा जा रहा है कि दो तीन माह में  जो गाड़ियां, सीतापुर टोल, रामपुर टोल और नैनीताल रोड टोल से गुजरी है उनका डाटा खंगाला जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा प्रयागराज नंबर की गाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा जांच पड़ताल की जा रही है।
यूपी 70 नंबर की गाड़ियों पर पुलिस की नजर: एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बरेली से गुजरने वाली यूपी 70 नंबर की गाड़ियों को देखा जा रहा है। इन गाड़ियों के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा इनका अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से संबंधों की जांच पड़ताल की जा रही है। अगर उनका अतीक या अशरफ से कोई संबंध मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी।
अतीक अहमद जेल में बंद: दरअसल, उमेश पाल हत्या के बाद यह सामने आया है कि इस मर्डर की साजिश गुजरात की साबरमती जेल में रची गई थी। जहां अतीक अहमद बंद है। इसके बाद उसके भाई अशरफ ने इस घटना को अंजाम देने के लिए पूरा प्लान बनाया था। इसके बाद इस घटना को अतीक के बेटे असद और शूटरों ने अंजाम दिया था। माना जा रहा है कि  बरेली की जेल में बंद अशरफ ने का इस काण्ड में अहम रोल है।
अशरफ के मददगारों की तलाश तेज : यही वजह है कि बरेली पुलिस अशरफ से मिलने वालों और मददगारों की तलाश तेज कर दी। वहीं ,जेल में उसके मददगारों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। माना जा रहा है कि अब पुलिस अशरफ के उन मददगारों की तलाश में है जो उसे बाहर से मदद पहुंचा रहे थे। इसलिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है जो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें 

करीबी के एनकाउंटर के बाद किस नेता को अतीक अहमद ने किया था फोन?  

लॉरेंस बिश्नोई का बॉलीवुड पर बड़ा बयान :​​ ​​शाहरुख समेत कई ​लोगों को मार देता​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें