28 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटतो क्या महाराष्ट्र के अवैध साहूकारों के खिलाफ होगी कार्रवाई? डिप्टी CM...

तो क्या महाराष्ट्र के अवैध साहूकारों के खिलाफ होगी कार्रवाई? डिप्टी CM सख्त

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में फडणवीस की अपील कर कहा कि अवैध साहूकारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए महाराष्ट्र में कानून है। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में अवैध साहूकारों के खिलाफ कानून बनाया गया है, उसके तहत कार्रवाई की जाती है। राज्य के सांगली में हुए सभी अपराधों में कार्रवाई की गई है। यह बात उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधान परिषद में कही।

फडणवीस ने कहा की इस कानून का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और हर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। विधानमंडल बजट सत्र के दौरान इस संबंध में सदस्यों ने सवाल पूछा था। इसके जवाब में फडणवीस ने कहा कि न चाहते हुए भी मजबूरी में किसानों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए साहूकारों के पास जाना पड़ता है।
कुछ साहूकारों के पास लाइसेंस है तो कुछ के पास नहीं है। सांगली जिले में अवैध साहूकारी की कई शिकायते मिली हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ लगातार कारवाई की है। गृह मंत्री ने कहा की अवैध साहूकारी के खिलाफ महाराष्ट्र में कानून है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें 

वकील से मारपीट पर, मुंबई कोर्ट में काम बंद

कौन है कय्यूम अंसारी जिसने अतीक के बेटे को भगाने में की मदद ? 

अब असम में नहीं होंगे मदरसे, सीएम सरमा बोले चाहिए स्कूल, कॉलेज

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,154फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें