27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाआखिर अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने क्यों की BJP की तारीफ़? कहा.......

आखिर अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने क्यों की BJP की तारीफ़? कहा….       

बीजेपी ने लगातार दो लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है, 2024 में भी जीत दर्ज कर सत्ता में लौट सकती है। बीजेपी भारत के संदर्भ बड़ा और निर्णायक निर्णय लेती रहेगी। 

Google News Follow

दुनिया का जाना माना और अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर राजनीतिक पार्टी बताया है। इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि इसके बारे में लोग कम जानते हैं। वॉल स्ट्रीट में वॉल्टर रसेल मीड ने अपने आलेख में लिखा है कि “भारत की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अमेरिका के लिहाज से देंखे तो सबसे अहम राजनीतिक दल है। इसके बारे में हमें बहुत कम ही जानकारी है। ”

इस आलेख में यह भी कहा गया है कि बीजेपी ने लगातार दो लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जीत कर सत्ता में आ सकती है। आने वाले समय में बीजेपी भारत के संदर्भ बड़ा और निर्णायक निर्णय लेती रहेगी। रसेल में अपने आलेख में यह भी लिखा है कि उसकी मदद के बिना अमेरिकी रणनीति चीन को नियंत्रित करने में कामयाब नहीं हो सकता है। उन्होंने यह भी लिखा है कि बीजेपी के बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी है। इसकी वजह बताते हुए कहा गया है कि इसका कारण राजनीति और सांस्कृतिक इतिहास से पैदा हुए।  जिसके बारे में गैर भारतीयों को कोई जानकारी नहीं है।
आलेख में कहा गया है कि बीजेपी की चुनावी सफलता बताती है कि उसके चिंतकों ने कई दशकों से राष्ट्र निर्माण के विचार से जो अभियान चलाया था, अब वह सफल होता दिख रहा है।आधुनिकीकरण के हिन्दू मार्ग से बीजेपी देश को आगे ले जा रही है। इस आलेख में बीजेपी की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की गई है। जिसमें लिखा गया है कि मुस्लिम ब्रदर हुड पश्चिमी उदारवाद को खारिज करता है। बावजूद इसके, बीजेपी आधुनिक तौर तरीकों को आसानी से अपना रही है। बीजेपी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरह भारत में एक अरब से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करती है।

इसमें यह भी लिखा गया है कि बीजेपी इजराइल की लिकहुड पार्टी की तरह खुले बाजारवाद की हिमायती है लेकिन अपने परम्पराओं को भी अपनाती है। इसमें हाल ही पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए  विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया गया है। जिसमें ये राज्य मुस्लिम और ईसाई बाहुल्य है। बावजूद इसके इन राज्यों में बीजेपी ने सत्ता हासिल की है। इसमें आरएसएस की भूमिका पर बात कही गई है।

ये भी पढ़ें

पंजाब की शांति भंग करने वालों को छोड़ेंगे नहीं, करेंगे कड़ी कार्रवाई        

कंगाल पाकिस्तान पश्चिमी देशों का किया रुख, यूक्रेन को इसलिए देगा टैंक!    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें