28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमधुमेह रोगियों के लिए बादाम खाने के कई फायदे, ऐसे करें सेवन

मधुमेह रोगियों के लिए बादाम खाने के कई फायदे, ऐसे करें सेवन

रोजाना बादाम खाने से वजन और ब्लड शुगर दोनों ही मेंटेन रहता है, बदाम खाने वाले लोगों में कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बेहतर रहता है।

Google News Follow

बादाम खाने से कई फायदे होते हैं। बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी होते हैं। बादाम में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए इसे मधुमेह रोगियों के लिए एक अच्छा भोजन माना जाता है। बच्चे हो या बड़े हर किसी के लिए ये फायदेमंद होता है, इसके कई फायदे आपके जानकारी में होंगे जैसे यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

वहीं शोधकर्ताओं ने पाया है कि भोजन से 30 मिनट पहले 20 ग्राम बादाम खाने से रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों को कैलोरी को बैलेंस बनाए रखने के लिए दिन में 6 से 8 बादाम खाने की सलाह दी जाती है। रात भर बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका छिलका उतारकर खा लें।

खासकर प्री-डायबिटीज वाले लोगों को इससे फायदा होता है। भारतीय डॉक्टरों ने यह स्टडी अपने ही देश के लोगों पर की है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पूर्व-मधुमेह वाले एशियाई भारतीयों में भोजन से पहले बादाम खाने के ग्लाइसेमिक मापदंडों पर प्रभाव की जांच करने वाला यह पहला संभावित अध्ययन है।

वहीं एक नई स्टडी में यह दावा किया गया है कि रोजाना बादाम खाने से वजन और ब्लड शुगर दोनों ही मेंटेन रहता है। फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित शोध में पाया गया है कि जिन लोगों ने 12 सप्ताह तक रोजाना बादाम खाए हैं उनमें इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम हो गया पैंक्रियास की एक्टिविटी में सुधार हुआ और ब्लड शुगर मेंटेन करने में मदद मिली। डॉक्टर के मुताबिक बादाम जैसे मेवे एक स्वस्थ आहार घटक हैं जो हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

ये भी देखें 

गर्मियों में रहना है स्वस्थ तो ऐसी होनी चाहिए आपकी प्लानिंग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें