28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमक्राईमनामाMaharashtra: छत्रपति संभाजी नगर हिंसा,पुलिस के रडार पर दंगा ​का ​मास्टरमाइंड​!

Maharashtra: छत्रपति संभाजी नगर हिंसा,पुलिस के रडार पर दंगा ​का ​मास्टरमाइंड​!

इस बीच इस घटना के बाद पुलिस ने 400 से अधिक हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है​|​​ लेकिन टोल को लेकर विवाद सुलझने के बाद भी पुलिस को शक है कि फिर से बड़ी भीड़ जमा होने के पीछे कुछ लोगों का हाथ है​|​ ​

Google News Follow

Related

छत्रपति संभाजी नगर शहर में रामनवमी की पूर्व संध्या पर टोल​ राशि​ को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद पथराव और आगजनी में बदल गया| घटना किराडपुरा इलाके में हुई|​ ​इस बीच इस घटना के बाद पुलिस ने 400 से अधिक हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है|​​ लेकिन टोल को लेकर विवाद सुलझने के बाद भी पुलिस को शक है कि फिर से बड़ी भीड़ जमा होने के पीछे कुछ लोगों का हाथ है|​ ​

इस बीच, भीड़ को उकसाने वालों में एक व्यक्ति है और ​वह ​जमीन खरीदने और बेचने का​ काम करता​ है। दिलचस्‍प बात यह है पुलिस ​के ​जांच में पता चला है कि यह व्‍यक्ति बुधवार (29 मार्च) की आधी रात को युवकों को भड़का कर शहर से चला गया था|​ ​
दरअसल हुआ क्या था?: पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता के अनुसार, 29 मार्च को दोनों गुटों में पहले टोल को लेकर कहासुनी हुई थी और इसे सुलझा लिया गया था, लेकिन तभी करीब 50 लोगों की टोली फिर वहां आ गई। पुलिस ने उन्हें भी समझा बुझाकर विवाद शांत हो गया। लेकिन डेढ़ घंटे बाद अचानक वहां भारी भीड़ आ गई और पथराव कर आग लगा दी।

इसलिए पुलिस कमिश्नर के मुताबिक डेढ़ घंटे बाद भीड़ कहां से आई, गली से अचानक भीड़ कैसे आ रही थी|​ ​पुलिस इसकी जांच कर रही है। लेकिन पुलिस द्वारा विवाद सुलझाए जाने के बाद इसी दौरान कुछ बदमाशों ने इसका फायदा उठाया। किराडपुरा क्षेत्र से विवाद करने वाले युवकों के जत्थे के निकलने के आधे घंटे के अंदर ही जिंसी क्षेत्र में अफवाह फैल गई और इससे मौके पर काफी भीड़ हो गई। इसलिए पुलिस अब अफवाह फैलाने वालों और युवाओं को भड़काने वालों की तलाश कर रही है।

उसी रात शहर छोड़कर फरार हो गए…:
पुलिस के​ अनुसार​ किराडपुरा इलाके में हुई हिंसा की घटना में भीड़ को उकसाने वालों के कुछ नामों की पहचान की है और आशंका जताई जा रही है कि ये 8 आरोपी हैं​, जिनमें 12 लोग। दिलचस्प बात यह है कि इसमें मुख्य रूप से एक स्वयंभू धार्मिक विद्वान शामिल हैं। बीड शहर का रहने वाला यह शख्स आठ साल पहले जिंसी इलाके में रहने आया था।

​यह भी पढ़ें-​

Hanuman Jayanti: शोभायात्रा को लेकर अलर्ट, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, बंगाल…

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें