29 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमक्राईमनामाभोजपुरी गायक समर सिंह गिरफ्तार, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की हत्या का आरोप

भोजपुरी गायक समर सिंह गिरफ्तार, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की हत्या का आरोप

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत के लिए समर सिंह व संजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Google News Follow

Related

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। मृतक अभिनेत्री की मां मधु की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ निवासी समर सिंह व संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। इनको पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।

आकांक्षआ दुबे मौत मामले में आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। साथ ही उसके विदेश भागने की आशंका को देखते हुए सभी एयरपोर्ट्स पर उसके बारे में जानकारी दी गई थी ताकि वे देश छोड़ कर न भाग सके।

आकांक्षा दुबे के परिवार की तरफ से केस लड़ रहे वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने ऐक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने शराब के सेवन की बात के साथ ही चोट के निशान को लेकर वाराणसी पुलिस से सवाल पूछे हैं।

ये भी देखें 

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस में फांसी लगाकर की आत्महत्या     

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें