30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाजेलेंस्की ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, मदद के लिए भारत से...

जेलेंस्की ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, मदद के लिए भारत से लगाई ये गुहार

एमिन झापारोवा ने भारत को बताया ‘विश्वगुरु’।

Google News Follow

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम से अतिरिक्त मानवीय सहायता भेजने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा चार दिन की भारत यात्रा पर आई हुई हैं। झापरोवा ने कल भारत की उप विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को संबोधित राष्ट्रपति जेलेंस्की की यह चिट्ठी उन्हें सौंपी थी।

झापारोवा ने भारत के साथ संबंध बढ़ाने की इच्छा जताते हुए कहा, ‘भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। हम संप्रभु देशों के फैसलों का सम्मान करते हैं। भारत भी अन्य देशों के साथ संबंध बना रहा है। यह आपको तय करना है, यह आपके लाभ के लिए है।’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन भारत के साथ महत्वपूर्ण सैन्य टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तैयार है।

पिछले साल 24 फरवरी को रूस की तरफ से हमला शुरू होने के बाद भारत आने वाली यूक्रेन की पहली नेता झापारोवा ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन आने का न्योता पहले से ही दिया गया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। झपारोवा ने कहा, हम अपने देश में पीएम मोदी का स्वागत करने लेकर उत्सुक हैं।

वहीं एमिन झापारोवा ने पीएम मोदी के उस बयान का जिक्र किया, जो उन्होंने उजबेकिस्तान के समरकंद में पुतिन के साथ बातचीत में कहा था। प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से कहा था कि ‘आज का समय युद्ध का नहीं है।’ उन्होंने कहा मैं यूक्रेन से एक मैसेज लेकर भारत आई हूं। हम चाहते हैं भारत हमारे और करीब आए। हमारे बीच एक अलग इतिहास है लेकिन हम भारत के साथ नए संबंध को स्थापित करना चाहते हैं।

ये भी देखें 

रूस यूक्रेन युद्ध: रूस-यूक्रेन-अमेरिका के बीच शांति के लिए अहम है भारत की भूमिका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें