28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमबॉलीवुडसलमान खान की फिल्म 'KKBKKJ' का गाना 'ओ बल्ले बल्ले' हुआ रिलीज

सलमान खान की फिल्म ‘KKBKKJ’ का गाना ‘ओ बल्ले बल्ले’ हुआ रिलीज

'ओ बल्ले बल्ले' गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और म्यूजिक के साथ आवाज सुखबीर ने दी है।

Google News Follow

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को फैंस ने खूब प्यार किया था। वहीं, फिल्म के अब तक रिलीज हुए गानों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

वहीं हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘ओ बल्ले बल्ले’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में सलमान खान पंजाबी बीट्स पर थिरकते हुए नजर आए। गाने में उनके साथ राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी और शहनाज गिल नजर आ रहे हैं। जानी मास्टर द्वारा डांस कोरियोग्राफ किया गया है। इस गाने को सुखबीर ने गाया है और कंपोज भी किया है। यह एक एनर्जेटिक सॉन्ग है, जो कि पंजाबी डांस बीट्स और मॉडर्न फ्यूजन से भरा हुआ है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, पलक तिवारी और जस्सी गिल है। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस सब कुछ देखने को मिलेगा।

ये भी देखें 

सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की बम्पर एडवांस बुकिंग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें