25 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: ''उन्हें अपना नाम बदलकर 'नो हिट' शर्मा रख लेना चाहिए'...

IPL 2023: ”उन्हें अपना नाम बदलकर ‘नो हिट’ शर्मा रख लेना चाहिए’ – पूर्व खिलाड़ी !

इस आईपीएल में मुंबई की हालत बेहद खराब है। रोहित शर्मा भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2023 में सिर्फ एक मैच में रोहित शर्मा का बल्ला चला। इसके बाद अन्य मैचों में उनका बल्ला ठंडा पड़ गया​|​​ रोहित चेन्नई के खिलाफ मैच में भी शून्य पर आउट हुए थे।​​

Google News Follow
आईपीएल 2023 का 49वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की। इस आईपीएल में मुंबई की हालत बेहद खराब है। रोहित शर्मा भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2023 में सिर्फ एक मैच में रोहित शर्मा का बल्ला चला। इसके बाद अन्य मैचों में उनका बल्ला ठंडा पड़ गया​|​​ रोहित चेन्नई के खिलाफ मैच में भी शून्य पर आउट हुए थे।​​ ​रोहित की खराब फॉर्म की वजह से पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आलोचना करते हुए उन्हें अपना नाम बदलने का सुझाव दिया है।​
​भारत के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन पर जमकर निशाना साधा है। स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए, पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, “रोहित शर्मा को अपना नाम बदलकर ‘नो हिट’ शर्मा कर लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रोहित शर्मा को टीम में मौका नहीं देना चाहिए| श्रीकांत ने आगे कहा, ‘अगर मैं मुंबई का कप्तान होता तो उसे प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देता।’

​रोहित शर्मा की फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय बन गई है। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल, वह आईपीएल में सबसे ज्यादा ​शून्य​ पर आउट होने वाले खिलाड़ी​ बन गए हैं। वह इस टूर्नामेंट में 16 बार आउट हुए हैं। उन्होंने 15 बार आउट होने वाले दिनेश कार्तिक को भी पीछे छोड़ दिया है।

​रोहित के सबसे ज्यादा शिकार: रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक 237 मैचों में 16 बार आउट हुए हैं। इससे पहले ​वे​ ​​​सबसे ​अधिक​ शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में पांचवें नंबर पर थे। लेकिन अब वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। रोहित के बाद खिलाड़ियों के नाम सुनील नरेन, मनदीप सिंह, दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू हैं।

​रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 184 रन बनाए हैं। इसका औसत 18 के आसपास है। रोहित ने सिर्फ एक मैच में 65 रन बनाए थे। उन्होंने वह पारी दिल्ली के खिलाफ खेली थी। वह दो बार बल्लेबाजी करते हुए रन आउट भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें-

मणिपुर हिंसा की चपेट में ​फंसे ​​महाराष्ट्र के 22 छात्र, ​CM​​ शिंदे ने ​निकालने​ के उठाये कदम! ​​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें