29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाराजस्थान के हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 क्रैश, 4 ग्रामीणों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 क्रैश, 4 ग्रामीणों की मौत

मिग-21 उड़ा रहे पायलट को मामूली चोटें आई हैं और वो सुरक्षित हैं।

Google News Follow

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एयरफोर्स का मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटरजेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। हादसे में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई। एक घायल की स्थिति गंभीर है। हालांकि, दोनों पायलट खुद को सुरक्षित निकालने में सफल रहे। वहीं हादसे का कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया। एयरफोर्स ने बयान जारी कर बताया, वायुसेना के मिग-21 ने आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। तभी यह हादसा हो गया।

वहीं इससे पहले 28 जुलाई 2022 में राजस्थान के ही बाड़मेर में मिग-21 बायसन (ट्रेनर एयरक्राफ्ट) क्रैश हो गया था। इसमें आग लग गई थी और मलबा करीब आधा किलोमीटर के दायरे में बिखरा गया था। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए थे। विमान जहां गिरा वहां 15 फीट के दायरे में बड़ा गड्‌ढा हो गया था।

बता दें कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में मिग-21 विमान 1960 के दशक की शुरुआत में शामिल हुए थे और 2022 तक मिग-21 विमान से करीब 200 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं आज की घटना ने एक बार फिर सोवियत मूल के मिग-21 विमानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिग-21 विमानों को 2025 तक भारत के आसमान से उतार लिया जाएगा।

ये भी देखें 

मिग-21 : अकाल के काल बने 200 पायलट

HLFT-42 के पंख पर भगवान हनुमान का चित्र क्यों? जानिये पूरा मामला       

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें