27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा क्षेत्र हैं।

Google News Follow

Related

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव लड़ने वालों में बड़े नेता शामिल है। जिसमें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक में सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी।

मतदान को लेकर सभी 224 विधानसभा सीटों पर 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। यहां मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कुल 58,545 केंद्र बनाए हैं। भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर। जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बसपा के 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने में सक्षम हैं। मतदाताओं में  2,67,28,053 पुरुष और 2,64,00,074 महिलाएं हैं। 4,927 अन्य मतदाता भी हैं, जबकि उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, 184 महिलाएं हैं, और एक थर्ड जेन्डर है।

बता दें कि कर्नाटक की सबसे हाई प्रोफाइल सीट शिग्गांव है। यहां से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई खुद चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद वरुणा विधानसभा है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरी महत्वपूर्ण सीट कनकपुरा विधानसभा है। यहां से कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव लड़ रहे हैं। चौथी हॉट सीट चन्नापट्टन विधानसभा है। इस सीट से जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी मैदान में हैं। तो वहीं पांचवीं हॉट सीट अथणी विधानसभा है। यहां से कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी देखें 

कर्नाटक चुनाव से पहले बजरंगबली को लेकर बड़ी लड़ाई, जानिए क्या है वजह

कर्नाटक में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, जनता से किए ये वादे

कर्नाटक में BJP अध्यक्ष नड्डा की दहाड़, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें