29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाजून में अमेरिका के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कई विषयों पर...

जून में अमेरिका के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कई विषयों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका जाएंगे।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन व्हाइट हाउस में उनके लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के. जीन पियरे ने एक बयान जारी करके यात्रा की घोषणा की। 

यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों के बढ़ते महत्व को उजागर करेगी। दोनों देश पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। इस बैठक के अवसर पर, दोनों नेताओं के पास रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी और प्रौद्योगिकी, व्यापार, उद्योग, शिक्षा, अनुसंधान, स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने का अवसर होगा।

पीएम मोदी की यह यात्रा मुक्त, खुले, समृद्ध और सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी। इससे रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

वैसे इस यात्रा से पहले पीएम मोदी और बाइडेन की दो बार मुलाकात होगी। एक मुलाकात जापान में ग्रुप-सात देशों की बैठक में होगी, जबकि इस महीने के अंत में दोनों नेता ऑस्ट्रेलिया में क्वाड देशों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह भी बता दें कि सितंबर, 2023 में राष्ट्रपति बाइडेन जी-20 देशों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत भी आएंगे।

गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय बैठकों में शामिल होने के लिए अमेरिका की छह से अधिक यात्राएं की हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उन्हें आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। यह एक प्रकार का विशेषाधिकार है जो अमेरिका के करीबी मित्रों तथा सहयोगियों को दिया जाता है।

ये भी देखें 

PM मोदी के खिलाफ FIR दर्ज कराना चाहती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस!

अब विदेशी दर्शक भी देखेंगे फिल्म ‘द केरला स्टोरी’!

अब विदेशी दर्शक भी देखेंगे फिल्म ‘द केरला स्टोरी’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें