30 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: धोनी के रिटायरमेंट को लेकर CSK के CEO ने कहीं...

IPL 2023: धोनी के रिटायरमेंट को लेकर CSK के CEO ने कहीं बड़ी बात!

IPL 2023 में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया।

Google News Follow

Related

आईपीएल 2023 खत्म होने की कगार पर है। हालांकि इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर धोनी के फैंस को खुश कर देगी दरअसल टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल को अलविदा नहीं कहेंगे। चेन्नई के CEO कासी विश्वनाथन ने धोनी के अगले आईपीए खेलने की उम्मीद जताई है। टीम के सीईओ ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे।”

चेन्नई ने आईपीएल 2023 का आखिरी घरेलू मैच केकेआर के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में 14 मई को खेला था। इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया था और साइन की हुई गेंदें फैंस को दी थीं। इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि यह धोनी का आखिरी सीज़न है।

वहीं एक मैच में टॉस के दौरान टीवी प्रज़ेंटर डैनी मोरिसन ने धोनी से पूछा था कि आपको अपना आखिरी आईपीएल सीज़न खेलते हुए कैसा लग रहा है? धोनी ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि ये आपने तय किया है कि ये मेरा आखिरी सीज़न है, मैनें नहीं।

बात यदि आईपीएल 2023 की करें तो धोनी शानदार फॉर्म में नजर आयें। उन्होंने 13 मैचों की 9 पारियों में 49 की औसत से 98 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 196 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है। इन पारियों में उनका हाई स्कोर नाबाद 32 रनों का रहा। वहीं धोनी ने बल्ले से अब तक 10 छक्के और 3 चौके निकाले हैं।

ये भी देखें 

IPL 2023: कोलकाता की शानदार जीत, चेन्नई को छह विकेट से हराया

आईपीएल 2023 : CSK को लेकर महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा !

​RCB आईपीएल का खिताब क्यों नहीं जीता? पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान​ ​​!

SRH vs LSG,1 Innings: क्लासेन-समद की स्ट्राइक, हैदराबाद 182 रन तक पहुंचा

 

 

 

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें