29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामावानखेड़े का दावा: बॉलीवुड बन रहा ड्रग्स कारोबार का अड्डा,आर्यन ब्रांड एंबेसेडर! ...

वानखेड़े का दावा: बॉलीवुड बन रहा ड्रग्स कारोबार का अड्डा,आर्यन ब्रांड एंबेसेडर!     

वानखेड़े के वाट्सअप चैट में बड़ा खुलासा हुआ है। इस चैट में दावा किया गया है कि बॉलीवुड ड्रग्स व्यापार का अड्डा बनता जा रहा है। इतना ही नहीं, इसमें यह भी कहा गया है कि आर्यन खान जैसे बैकग्राउंड वाले लोग रेव पार्टीज के ब्रांड अम्बेसेडर बन रहे हैं।

Google News Follow
मुंबई के पूर्व एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के वाट्सअप चैट में बड़ा खुलासा हुआ है। इस चैट में दावा किया गया है कि बॉलीवुड ड्रग्स व्यापार का अड्डा बनता जा रहा है। इतना ही नहीं, इसमें यह भी कहा गया है किआ र्यन खान जैसे बैकग्राउंड वाले लोग रेव पार्टीज के ब्रांड अम्बेसेडर बन रहे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को समीर वानखेड़े बॉम्बे हाई कोर्ट में रीट पिटीशन दायर किया। जिसकी सुनवाई ढाई बजे होगी। बता दें कि वानखेड़े सीबीआई जांच से गुजर रहे हैं। उन परअन्य लोगों पर शाहरुख़ खान  के परिवार से 25 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है।
वानखेड़े ने दायर याचिका में दावा किया है कि कार्डेलिया क्रूज पर हुई कार्रवाई की जानकारी वे लगातार एनसीबी के बॉस को देते रहे थे। जो ने उस समय डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह थे। ज्ञानेश्वर सिंह ने समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं, वानखेड़े ने कोर्ट से ज्ञानेश्वर सिंह आमने सामने बैठाकर पूछताछ करने की मांग की है।
समीर वानखेड़े ने कहा है कि मुंबई में उनके चार नहीं बल्कि छह फ़्लैट जो नौकरी ज्वाइन करने से पहले के हैं। गौरतलब है कि वानखेड़े के सीनियर अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह ने उन पर विदेशी खर्चे छुपाने, महंगे गिफ्ट और सामान सहित अपनी आय का स्रोत छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही वानखेड़े ने उस समय का वाट्सअप चैट को सार्वजनिक किया है जिसमें यह दावा किया गया है कि आर्यन खान के लिए 27 लाख का फ्री टिकट बांटा गया है। इसके साथ की कहा गया है कि उन्हें रेव पार्टी का प्रमोशन करने लिए ऑफर दिया गया था। ये टिकट उनके दोस्तों को फ्री में बांटने के लिए दिए गए थे।
वानखेड़े ने दावा किया है कि फ़िल्मी इंडस्ट्री में ड्रग्स  का कारोबार खूब फलफूल रहा है। जिसमें  सेलिब्रेटी रेव का ब्रांड  एम्बेसडर बनकर इस धंधे को बढ़ने में मदद कर रहे हैं। वानखेड़े ने यह भी दावा किया है कि आर्यन खान की इजाजत के बिना उनके नाम का इस्तेमाल रेव पार्टी के लिए किया नहीं जा सकता है। दावा किया गया है कि इसे साफ़ है कि इन गतिविधियों में आर्यन खान पूरी तरह से शामिल थे। इसके लिये उन्हें 27 लाख का फ्री टिकट, लड़की और ड्रग्स उपलब्ध कराये गए।
ये भी पढ़ें 

 

ज्ञानवापी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, कार्बन डेटिंग पर बहस

IPL 2023: आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया, विराट कोहली का शानदार शतक

झूठा मनमेल, होता रहा है कांग्रेस में खेल    

फैसले के बाद कांग्रेस ने जारी की ये तस्वीरें, पर कहीं बगावत, तो कहीं है कलह      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें