29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियामिनी नोटबंदी! अब 2000 के नोट चलन से बाहर, 30 सितंबर तक...

मिनी नोटबंदी! अब 2000 के नोट चलन से बाहर, 30 सितंबर तक बदल सकेंगे 

भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट पर शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बैंक के अनुसार, दो हजार के नोट अब नहीं छापे जाएंगे। एक तरह से कहा जा सकता है कि दो हजार के नोट अब चलन से बाहर हो गया है।   

Google News Follow

भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट पर शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बैंक के अनुसार, दो हजार के नोट अब नहीं छापे जाएंगे। एक तरह से कहा जा सकता है कि दो हजार के नोट अब चलन से बाहर हो गया है। इसे 30 सितंबर तक बैंकों में जमा या बदला जा सकता है। बताया जा रहा है कि आरबीआई ने “क्लीन नोट पॉलिसी” के तहत यह फैसला लिया गया है। हालांकि,सरकार के इस फैसले से आम आदमी को कोई परेशानी नहीं होगी। कोई भी अपने नजदीकी बैंक में जाकर दो हजार के नोट को बदल सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वे 2000 के नोटों को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद करें। बता दें कि 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 के नोटों को चलन में लाया गया था। बैंक कहा कहना है कि दो हजार के नोट बाजार में कम हो गए थे। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से एटीएम से दो हजार के नोट नहीं निकल रहे थे।

बैंक ने कहा है कि किसी के पास कितने भी दो हजार के नोट हैं उन्हें बैंकों में डिपॉजिट करा सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें बदल भी सकते हैं। इस संबंध में सरकार ने संसद में भी जानकारी दी थी। आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2019 से 20,2020 -21 और 2021 से 22 तक सरकार ने दो हजार का एक भी नोट नहीं छापा है। इसकी वजह से बाजार में दो हजार का नोट चलन में कम देखा गया।

बता दें कि आठ नवंबर 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद एक हजार और पांच सौ के नोट चलन से बाहर हो गए थे।इननोटों की जगह आरबीआई ने पांच सौ और दो हजार के नए नोटों को जारी किया था। बताया जा रहा है कि 2000 के नोट का चलन 2017-18 में रहा। इस समय बाजार में दो हजार के 33630 लाख नोट चलन में थे। इनका कुल मूल्य 672 लाख करोड़ रुपये था। 2021 में अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा था कि दो साल से 2000 हजार रुपये की नोट को नहीं छापा गया।

 

ये भी पढ़ें 

 

ब्रिटेन में रिलीज हुई केरल की कहानी, जर्मनी में हाउसफुल शो

वानखेड़े और शाहरुख खान का चैट हुआ वायरल, आर्यन खान को लेकर की ये बातें

कानून मंत्रालय को छोड़ने के बाद नए मंत्रालय के बारे में रिजिजू ने क्या कहा? 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें