34 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
होमदेश दुनियासुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला, वकील CR सुकिन ने...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला, वकील CR सुकिन ने दायर की याचिका

28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।

Google News Follow

Related

नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जानेवाला है इसके बाद से ही लगातार विवाद जारी है। इसी बीच अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल हुआ है। जिसमें मांग की गई है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए। इस दरम्यान विपक्षी दल पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संसद भवन के उद्घाटन का विरोध करते हुए कार्यक्रम के बहिष्कार की बात कह चुके हैं।

वकील सीआर जया सुकिन ने सुप्रीम कोर्ट में यह जनहित याचिका दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को शामिल नहीं करके भारत सरकार ने भारतीय संविधान का उल्लंघन किया है। ऐसा करके संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि संसद भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। इसके साथ ही मांग की गई है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि 28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस पर कांग्रेस नेताओं और कई अन्य विपक्षी नेताओं का मानना है कि पीएम की बजाय राष्ट्रपति को उद्घाटन करना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ही होना चाहिए। मुर्मू द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

ये भी देखें 

हिजाब बैन हटाएगी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार, प्रियांक खरगे का BJP पर हमला

आपने मेरे पीछे ईडी लगाई, इसलिए मैंने आपके पीछे ‘मकोका’ लगाया ?

देश के विपक्ष पर PM मोदी ने साधा निशाना, ऑस्ट्रेलिया के लोकतंत्र का हवाला दिया

रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के शानदार पोस्टर्स

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,159फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें