29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियापहलवानों का बड़ा ऐलान गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर करेंगे...

पहलवानों का बड़ा ऐलान गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन

28 मई को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों का सामान हटाकर धरना खत्म करवा दिया था।

Google News Follow

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर पहलवानों ने धरना प्रदर्शन किया था। हालांकि 28 मई को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से इन पहलवानों का सामान हटाकर धरना खत्म करवा दिया था। साथ ही वहां दुबारा बैठने नहीं देने की बात कही थी। पदक विजेता पहलवानों के खिलाफ दंगा भड़काने जैसी कई धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है। यहाँ तक की पहलवानों को हिरासत में भी लिया गया हालांकि कुछ समय के बाद छोड़ भी दिया गया था।

वहीं रेसलर विनेश फोगाट ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार, 30 मई शाम छह बजे खिलाड़ी अपना मेडल हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर देंगे। इसके बाद वो इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे। फोगाट ने लिखा, हमें वो पल याद आ रहे हैं, जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि ये मेडल क्यों जीते थे। उन्होंने आगे लिखा, ये मेडल हमें नहीं चाहिए। हम इन मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं।

फोगाट ने मेडल प्रवाहित करने के बाद आमरण अनशन का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, इन मेडल के गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। फोगाट ने कहा, इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी। हम उनके जितने पवित्र तो नहीं हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी।

गौरतलब है कि महिला खिलाड़ियों के कथित यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे थे। सरकार ने इस मामले में जांच के लिए समिति भी बनाई, लेकिन ना तो समिति की रिपोर्ट आई और ना ही बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ये बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी देखें 

साक्षी का हत्यारा साहिल खान क्यों पहन रखा है कलवा और रुद्राक्ष, हुआ बड़ा खुलासा         

फिल्म सावरकर का टीजर हुआ रिलीज, किरदार के लिए रणदीप ने ऐसे घटाया वजन

CSK ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता, धोनी ने जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जश्न

​कब्र से गायब हुआ कुख्यात गैंगस्टर का शव, तो उलझ गई पुलिस?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें