29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाअवैध निर्माणों को हटाकर बनाया जाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज का संग्रहालय ...

अवैध निर्माणों को हटाकर बनाया जाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज का संग्रहालय  

मालवणी क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सरकारी कार्रवाई की गई थी। इसी तरह गोराई स्थित महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के सरकारी जमीन से आज अतिक्रमण हटा लिया गया है।

Google News Follow
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री एवं मुंबई उपनगर के पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गोराई क्षेत्र में महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को गिराने का निर्देश दिया है, जिसके अनुसार सरकार ने इस जगह पर कानूनी कार्रवाई की है।
मंत्री लोढ़ा ने मुंबई उपनगरों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की पहल की है। इसी अनुसार हाल ही में मालवणी क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सरकारी कार्रवाई की गई थी। इसी तरह गोराई स्थित महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के सरकारी जमीन से आज अतिक्रमण हटा लिया गया है। देशभर में जहां 6 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मंत्री लोढ़ा ने, यहां एक नई घोषणा की है।

मुंबई उपनगर के पालकमंत्री एवं राज्य के पर्यटनमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने मुंबई में सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है और गोराई में महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। पर्यटनमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने जानकारी दी है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के युद्ध कौशल और समुद्री आरमार की प्रेरणा और जानकारी देने के लिए आनेवाले समय में उस जमीन पर एक भव्य संग्रहालय (युद्ध संग्रहालय) स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर यह भी कहा गया है कि आनेवाली पीढ़ियां, यहां पर बननेवाले संग्रहालय से, छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास का अनुभव कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें 

 

पंजाब की राह पर राजस्थान कांग्रेस, सचिन पायलट की नई उड़ान!

भीमा-कोरेगांव आयोग : अंबेडकर की मांग पर फडणवीस की प्रतिक्रिया !

​’मानसून’ का ​मुहूर्त​ बिगड़ा​! आगमन के बारे में संदेह​, प्रवेश में देरी​ की संभावना ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें