27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमबॉलीवुडविक्की-सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 60 करोड़ के पार

विक्की-सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 60 करोड़ के पार

‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ का कुल कलेक्शन अब 61.02 करोड़ रुपये हो गया है।

Google News Follow

विक्की कौशल और सारा अली खान की स्टारर फिल्म ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ को दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन से ही अच्छी शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए 10 दिन में 50 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि 12वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है।

बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक  ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 2.25 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं मंगलवार को फिल्म ने 2.52 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ का कुल कलेक्शन अब 61.02 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं फिल्म की कहानी की बात करे तो ये  विक्की कौशल और सारा अली खान के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है जो अपने परिवार से दूर रहने के लिए अपना खुद का घर चाहते हैं। फ्लैट पाने के लिए भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का उपयोग करने के लिए उन्हें तलाक लेना होगा। क्या वे तलाक लेते हैं? क्या उन्हें फ्लैट मिल पाता है? ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

हालांकि फिल्म के लिए अब ये हफ्ता काफी अहम है। दरअसल प्रभास की ‘आदिपुरुष’, ‘द फ्लैश’ और ‘एक्सट्रैक्शन 2’ इस वीक रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ को इन फिल्मों के आगे टिके रहना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

ये भी देखें 

सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी बरसी आज, मौत की गुत्थी अब भी अनसुलझी

चक्रवात बिपार​ ​जॉय: कल शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच ​गुजरात तट से टकराएगा !

​100 लोगों को पुलिस सुरक्षा ​पर अजित पवार का शिंदे सरकार से सवाल​ !​

बद्दो का पाकिस्तानी कनेक्शन, मिले 30 मोबाइल नंबर और दस बैंक अकाउंट   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें