27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियायूपी को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा सड़कों पर नमाज...

यूपी को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा सड़कों पर नमाज अब बीती बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोकभवन में पुलिस विभाग में नवचयनित कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Google News Follow

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आज पुलिस के नव नियुक्त अभ्यर्थीयों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। ये ग्रोथ इंजन बनकर सामने आया है। प्रदेश में अब दंगे नहीं होते हैं। संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। आतंकी घटनाएं नहीं होती हैं। धर्म स्थल से शांतिपूर्ण तरीके से लाउडस्पीकर हट गए। अब सड़क पर नमाज या हनुमान चालीसा नहीं होती केवल आवागमन होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व दहशत का ऐसा माहौल था कि न जाने क्या हो जाएगा। यूपी की कानून व्यवस्था अब सबके लिए मिसाल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लिपिक संवर्ग में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना अच्छा संकेत है। इस संवर्ग में महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान पूरे देश में चल रहा है। पुलिस विभाग में 22000 महिलाओ को छह वर्ष में भर्ती किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि  2017 में पुलिस भर्ती पर अदालतों ने रोक लगा रखी थी। भाजपा सरकार अब तक 5.50 लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी है, किसी भी नियुक्ति पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकता है। आज जिन 35 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिए है। आज यूपी में सुरक्षा का माहौल है। इसे बरकरार रखना है।

ये भी देखें 

वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कम करने की तैयारी, रेलवे कर रहा समीक्षा

खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में किया प्रदर्शन का ऐलान, पोस्टर भी शेयर किया

UCC पर केंद्र का बड़ा कदम, विचार विमर्श के लिए बनाया GOM    

क्या शिंदे गुट के कुछ विधायक वापस लौटेंगे उद्धव ठाकरे के पास?, मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा..!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें