28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
होमदेश दुनियाबृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ी, चार्जशीट में पुलिस ने किये हैं कई बड़े...

बृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ी, चार्जशीट में पुलिस ने किये हैं कई बड़े खुलासे    

 दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में  कहा है कि बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का पीछा किया और उनके साथ छेड़खानी की। 

Google News Follow

Related

महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले मे फंसे बृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में बडा आरोप लगाया है। जिसमें कहा गया है कि बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का पीछा किया और उनके साथ छेड़खानी की। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने  बृजभूषण सिंह के खिलाफ केस भी चलाने को कहा है। बता दें महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर  यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। और दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया था।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस मामले में लगभग एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। जिसमें यह साफ साफ लिखा है कि इस मामले में आरोपी पर मुकदमा चलाया जा सकता और सजा भी दी जा सकती है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुल 108 के बयान दर्ज किया है। इनमें से छह महिला पहलवान है। जिन्होंने बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद इन महिला पहलवानों के समर्थन में कुल 15 लोगों ने गवाही दी है।  इन गवाही देने वालों में महिला पहलवानों के परिवार के लोग भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 15 जून को यह चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। इसके साथ ही पुलिस ने  बृजभूषण सिंह सहित सभी गवाहों को भी  समन जारी करने बको कहा था।  कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को 18 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है

ये भी पढ़ें    

 

अयोध्या मंदिर: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दस दिन चलेगा अनुष्ठान 

अब सीमा हैदर के परिवार की कुंडली खंगाल रही पुलिस, जाने वजह        

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,691फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें